ललोटना के सार्थक द्वितीय और जामणीखाल की अनिशा तृतीय रही
नई टिहरी। निपुण भारत मिशन के तहत यहां जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में भाषा और गणितीय दक्षता का आकलन करने के लिए जिलास्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में थौलधार ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल ज्यूंदासु की आराध्य प्रथम, जौनपुर ब्लॉक के ललोटना प्राथमिक स्कूल के सार्थक द्वितीय और देवप्रयाग जामणीखाल प्राथमिक स्कूल की अनिशा तृतीय रही।
डायट में आयोजित जिला स्तरीय निणुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य सुमेर सिंह कैंतुरा ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के समन्वयक अनीता रावत, डॉ. वीर सिंह रावत, सीमा शर्मा, अंजली बहुखंडी, अंतरिक्षा महारा, नरेश कुमाई,आजम, अमित चमोली, प्रीति, विजय सिंह रावत, सरिता नेगी और अजयपाल नेगी आदि मौजूद थे।