फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार कर महिला के जेवरात भी उड़ा ले गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदी समारोह में शामिल होने आई एक महिला से दुष्कर्म कर आरोपी महिला के सोने के जेवरात भी उड़ा ले गया। घटना के संबंध में किसी को जानकारी देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी महिला का रिश्ते में चाचा है। महिला की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने दुष्कर्म, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जाखणीधार तहसील क्षेत्र की एक महिला ने 25 अक्तूबर को राजस्व उप निरीक्षक को दी तहरीर में बताया कि वह 24 अक्तूबर शाम को गांव में शादी की मेहंदी रस्म चल रही थी। इस दौरान वह पास में गई, तो वहां आरोपी 53 वर्षीय व्यक्ति पहले ही से मौजूद था। अंधेरे का फायदा उठाकर वह महिला को घसीटकर खेतों की ओर ले गया और दुष्कर्म करने के साथ ही दो मंगल सूत्र, कुंडल और नाक की लौंग ले गया। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
राजस्व पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मुुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। राजस्व उप निरीक्षक दिनेश प्रसाद काला ने बताया कि आरोपी के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को अंजनीसैंण बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह भागने के फिराक में था। बताया कि आरोपी का मेडिकल और कोविड टेस्ट करवाने के बाद सीजेएम राहुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें