फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगटाली में फर्जीवाड़ा कर जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उक्रांद ने नरेंद्रनगर ब्लाक में दोगी पट्टी के ग्राम सिंगटाली में बाहरी व्यक्ति द्वारा खरीदी गई जमीन के खाते में छेड़छाड़ कर रकबा बढ़ाने का आरोप लगाया है। दल ने फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन खतौनी में दर्शाकर अवैध कब्जा किए जाने की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को दल ने एडीएम शिवचरण द्विवेदी को दिए ज्ञापन में बताया कि सिंगटाली गांव में राज्य से बाहर के एक व्यक्ति ने खतौनी के मुताबिक 1.171 हेक्टेयर भूमि अंतरण की गई है, लेकिन मिलीभगत से खतौनी के कॉलम तीन और चार में खातेदार के नाम 1.1838 भूमि का अंतरण दिखाया गया है। दल ने कहा कि एनजीटी के निर्देशों के अनुसार नदी से 100 मीटर तक की भूमि पर कोई भी व्यवसायिक निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है, बावजूद कृषि भूमि को आकृषिक दर्शाया गया है। ज्ञापन देने वालों में दल के प्रमुख प्रवक्ता पीसी थपलियाल, रंजना रावत, मनीषा पंवार, सरोजनी देवी, सुजाता पाल, एसएस पांगती, आरसी बलूनी और मनवर रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें