फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नाबालिग से छेड़खानी करने का आरोपी हिरासत में लिया

Wed, 25 Jun 2025 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में मेले में दुकान लगाने आए बरेली के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने पहुंचकर घटना पर कड़ा रोष जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
नगर क्षेत्र के श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई दिनों से मेला चल रहा है, जिसमें बाहर से आए कई लोगों ने अपनी दुकानें लगाई है। बताया गया कि मंगलवार शाम को नाबालिग सहित दो अन्य मेले में लगी एक दुकान पर कपड़े लेने गई। इस दौरान दुकानदार ने नाबालिग से छेड़खानी की। नाबालिग बमुश्किल हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन

दुकानदार की इस अश्लील हरकत से भयभीत दोनों लड़कियां बाहर गेट पर आकर रोने लगी। इस दौरान वहां से जा रहे बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख आशीष डोभाल और अन्य ने उनसे रोने का कारण पूछा, तो उन्होंने आपबीती सुनाई। मेले में खरीदारी करने गई लड़कियों से छेड़खानी का मामला पता चलने पर वहां भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, जिला मंत्री विनय तिवाड़ी, रघुवीर रावत, अंकित सजवाण, अरविंद तोमर, आशीष सजवाण और बजरंग दल सहित नगर क्षेत्र के अन्य कई लोग बड़ी संख्या में पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस बीच पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने की तहरीर दी।
रात करीब 11 बजे तक लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाने में डटे रहे। पुलिस की ओर से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ही लोग थाने से लौटे। बुधवार सुबह भी विहिप और बजरंग दल के लोग पुलिस थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और डीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। जांच टीम ने पूछताछ के लिए जाने आलम (22) निवासी बरेली को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही दुकान समेट कर भागे दुकानदार
श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज के प्रांगण में कई दिनों से लगाया गया मेला बुधवार शाम को समाप्त होना था, लेकिन मंगलवार शाम को एक दुकानदार द्वारा लड़की से छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आने पर व्यापारियों ने मंगलवार शाम को ही अपना सामान समेट दिया। बुधवार सुबह लोग मेला स्थल पहुंचे तो वहां काफी मात्रा में कूड़ा और प्लास्टिक के सिवा कुछ नहीं मिला। बताया गया कि मेले में स्कूल के सरकारी फर्नीचर का भी उपयोग किया गया था। वह भी ऐसे ही लावारिस हालत में छोड़ा गया था। स्थानीय लोगों ने इस तरह का मेला आयोजित करने से पहले पूरी जांच पड़ताल करने की मांग की है, जिससे यहां ऐसे गलत लोग न घुस सके, जो पहाड़ के शांत माहौल को बिगाड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें