फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में गुलदार की धमक

Wed, 25 Jun 2025 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग ने लगाए तीन ट्रैप कैमरे
विज्ञापन

लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में गुलदार की दहशत कम नहीं हो रही है। भदूरा पट्टी के ओनाल गांव, पोखरियाल गांव और रौणिया में बीते दो दिनों से गुलदार की धमक से लोग डरे और सहमे हुए हैं। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए वन विभाग ने गांव में दो फॉक्स लाइट सहित तीन कैमरा ट्रैप लगाए हैं।
23 जून की शाम को गुलदार ने ओनाल गांव में एक चार वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बच्चे की मां अंगूरी देवी ने गुलदार से भिड़ कर किसी तरह बच्चे की जान बचाई थी। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। गुलदार की सक्रियता से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान दलबीर सिंह राणा ने बताया कि गुलदार ने बच्चे पर हमला करने से पूर्व ओनाल गांव में गाय को निवाला बनाने के साथ ही रौणियां गांव में भी दो पालतू कुत्तों को मारा था। उन्होंने वन विभाग से गांव में लगातार गश्त टीम तैनात करने के साथ ही गुलदार को पकड़ने की मांग की है। इस बाबत वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि गुलदार के बच्चे पर हमला करने की घटना के बाद गांव में तत्काल प्रभाव से दो फॉक्स लाइट और तीन कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें