फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ाकेदार-कोट-तोली मोटर मार्ग पर मंगरा तोक में बृहस्पतिवार को हुई बाइक दुर्घटना में घायल हुए एक युवक ने दम तोड़ दिया। बाइक दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य लोगों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बीते दिन पिंस्वाड़ गांव निवासी तीन लोग तिनगढ़ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। मंगरा तोक में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था। एम्स ले जाते वक्त पिंस्वाड़ गांव निवासी किशन लाल (22) पुत्र गुड्डू लाल ने खाड़ी के समीप दम तोड़ दिया था। दुर्घटना में घायल हुए सोबन सिंह और जोकर सिंह का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें