फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Wed, 21 Oct 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
‎नई टिहरी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए मतदाता जागरुकता अभियान के तहत थौलधार, चंबा और जौनपुर ब्लॉक की महिला मंगल दलाें को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव के सभी लोगों से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन

सीडीओ व स्वीप नोडल अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विभिन्न ब्लॉकों में गठित महिला मंगल दलों के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरुक किया जा रहा है। ‎
अभियान के तहत थौलधार ब्लॉक के कंडारगांव, सुनारगांव, चंबा ब्लॉक के ग्राम पस्सी, और जौनपुर ब्लॉक के ग्राम खेड़ा आदि गांवों में महिला मंगल दलों की सदस्यों ने स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम के तहत अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें