फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर के थौडकी भरपुर के पन्ना लाल के हृदय के दोनों वाल्व खराब होने के चलते वे मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे हैं। पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सकों ने वाल्व बदलने क लिए दो लाख रुपये खर्च बताया है, जो राशि जुटाना परिजनों के लिए मुश्किल है।
विज्ञापन

पन्ना लाल (20) पुत्र मूर्ति लाल बीए में अध्ययनरत हैं, लेकिन तीन-चार साल से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। मजदूर पिता ने बेटे का देहरादून, श्रीनगर, दिल्ली के अस्पतालों में उपचार करवाया। बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। चिकित्सकों की सलाह पर पीजीआई (पोस्ट ग्रेज्युएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस) चंडीगढ़ ले गया। जहां हॉट केयर सर्जन डा. मेहतो ने पांच नवंबर को वाल्व बदलने के लिए आपरेशन की तिथि तय की है। इसमें दो लाख रुपये खर्च बताया गया है। लेकिन मजदूर मूर्ति लाल के लिए यह रकम जुटानी मुश्किल है। एक माह पहले सीएम राहत कोष से 30 हजार रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन रकम अभी तक नहीं मिली। पन्ना के रिश्तेदार लाली कुमार ने हंस कल्चरल फाउंडेशन एवं आम लोगों से सहायता की गुहार लगाई है। उन्होंने मो. 9761138601 संपर्क कर पीड़ित की मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें