फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर छुट्टी पर, अस्पताल फार्मेसिस्ट के भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। पीएचसी में कार्यरत डाक्टर के दो माह से छुट्टी पर होने से विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर पाया है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक मुख्यालय से जुड़े दर्जनों गांवों की 40 हजार की आबादी की स्वास्थ्य व्यवस्था पीएचसी कंडीसौड़ के भरोसे है, लेकिन यहां दो माह से कोई डाक्टर नहीं है। यहां कार्यरत एक डाक्टर के छुट्टी पर होने से अस्पताल एक फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। कंडी के प्रधान सुंदर सिंह गुसाईं और क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला देवी गुसाईं ने बताया कि पीएचसी में हर रोज दर्जनों मरीज आते हैं, लेकिन डाक्टर नहीं होने से उन्हें चंबा, बौराड़ी और उत्तरकाशी जाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि छह दिन पहले गाजणा गांव में एक परिवार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया था, जिन्हें पीएचसी कंडी में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर नहीं होने से उन्हें जिला चिकित्सालय बौराड़ी ले जाना पड़ा। इसी तरह हर रोज दर्जनों मरीज अस्पताल से बैरंग लौटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी में जल्द डाक्टर नहीं भेजा गया, तो स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने भी माना कि मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन डाक्टरों का अभाव है। शासन स्तर से डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है, जिले के कुछ चिकित्सक मिलेंगे तो उन्हें कंडी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें