फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को तीन माह से नहीं मिला केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में जखन्याली-नौताड़ के आपदा प्रभावितों को तीन माह से मिट्टी का तेल नहीं मिल पाया है, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नैलचामी पट्टी में जखन्याली के नौताड़ नामे तोक में तीन माह पहले आई दैवी आपदा से छह लोगों की मौत होने के साथ ही लोगों की चल-अचल संपत्ति को भारी नुकसान हुआ था। इस पर डीएम ने प्रभाविताें को राहत सामग्री के साथ ही मिट्टी तेल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। प्रशासन के निर्देश पर 720 लीटर मिट्टी तेल गांव के तीन गल्ला विक्रेताओं को तो दिया गया था, लेकिन वह जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाया। प्रभावित देवेश्वर नौटियाल ने बताया कि डीलर तेल खत्म होने का बहाना बना रहे हैं। प्रधान मकान लाल ने बताया कि मिट्टी तेल तो दूर ग्रामीणों को पूरी राशन भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने आए दिन पूर्ति विभाग में हो रहे घोटाले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें