फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी गोदाम में राशन रखना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। दो माह से अवैध रूप से एक निजी दुकान में 26 क्विंटल सरकारी राशन रखने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ आखिरकार खाद्य विभाग ने तीन दिन बाद थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। हालांकि मामले में खाद्य विभाग के स्थानीय अधिकारियों की भूमिका होने की आशंका के चलते जिलास्तरीय अधिकारी दो दिन से मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन जनता के बढ़ते दबाव और मामला शासन के संज्ञान में होने के चलते रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लाक के पौखाल में 16 अक्तूबर को छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी जगदीश लाल ने एक निजी दुकान के गोदाम से 26 क्विंटल सरकारी चावल के कट्टे बरामद कर गोदाम को सीज किया था। दो माह से क्षेत्र के लोगों को राशन नहीं मिलने एवं कालाबाजारी में विभाग के स्थानीय अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में होने के चलते जिलास्तरीय विभागीय अधिकारी दो दिन से मामले को दबाने में लगे रहे। बावजूद मामला प्रमुख सचिव खाद्य के संज्ञान में आने के चलते तीसरे दिन विभाग ने जितेंद्र सिंह निवासी पौखाल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

खाद्य विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रविवार को जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही मामले की जांच शुरू कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह चौधरी, उप निरीक्षक थाना घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें