फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के गम में पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। पत्नी के मौत के गम को पति बर्दाश्त नहीं कर पाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति के आत्महत्या करने का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चिलामू गांव निवासी सुभाष (28) की पत्नी मोना देवी (23) की सोमवार को इंद्रेश अस्पताल देहरादून में मौत हो गई थी। मोना छह माह की गर्भवती थी। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। सोमवार को मोना ने अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात 11 बजे परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे। तब से सुभाष डिप्रेशन में था। सुबह वह घर से एकांत में चला गया था, जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूंढ खोज की। सुबह सात बजे उसका शव घर से 50 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। मोना सुभाष की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी सीमा की मौत भी लंबी बीमारी से 22 सितंबर 2013 को हो गई थी। उसके दो बेटे सूरज (6) और अजय (8) हैं। सुभाष और मोना की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों की जिम्मेदारी बूढ़ी मां लीला देवी के कंधों पर आ गई है। मां के अलावा परिवार में कोई सदस्य नहीं है। सुभाष की सुमन क्यारी में टायर पंचर की दुकान थी।
विज्ञापन


एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी
सुभाष और उसकी पत्नी मोना की अर्थी घर के आंगन से एक साथ उठी। इस दौरान गांव के हर आंगन में लोग रोते बिलखते रहे। उसकी मां लीला देवी बेहोश है और बच्चे अजय और सूरज बूढ़ी दादी पर चिपक कर ढाढ़स बधां रहे हैं। यमुना किनारे दोनों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें