फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा जनने के बाद गंवाई महिला ने जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। बच्चे की डिलीवरी सामान्य तरीके से हो गई थी, मगर इसके बाद अत्याधिक रक्तस्राव होने के कारण महिला को जान गंवानी पड़ी। लंबगांव में ब्लड बैंक और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने का भी महिला को खामियाजा भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

गलियाखेत निवासी राजे सिंह की पत्नी कविता (26) को शुक्रवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाह्न 11 बजे भर्ती कराया गया। शनिवार को पूर्वाह्न साढे ग्यारह बजे महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद महिला को रक्तस्राव होने लगा। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे शाम को तीन बजे जिला चिकित्सालय बौराड़ी के लिए रैफर किया। 108 एंबुलेंस की मदद से परिजन महिला को लेकर शाम को सवा छह बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने तक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी। जिला पंचायत सदस्य शैला रावत, ग्राम प्रधान पदम लाल का कहना है कि यदि लंबगांव क्षेत्र में ब्लड बैंक और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था होती तो महिला को इस तरह जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने प्रतापनगर क्षेत्र में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

महिला की मौत अत्यधिक रक्त स्राव के कारण हुई है। अधिक रक्त स्राव होने की जानकारी महिला और उसके परिजनों ने चिकित्सालय स्टाफ को समय पर नहीं दी। जैसे ही एएनएम और फार्मेसिस्ट को रक्तस्राव होने की जानकारी मिली, उपचार देकर उसे तुरंत ही 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था।-डा.विनोद टोलिया, प्रभारी सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें