फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जै अंबा जगदंबा... ने किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्राम पंचायत गोदमू के राजराजेश्वरी मंदिर में चल रहे कार्तिक नवरात्रों के समापन पर लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों की बयार रही। नेगी और साथी कलाकारों की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्र सिंह नेगी ने ‘जै अंबा जगदंबा भवानी, जै माता रानी, माता रानी’ गीत से किया। इसके बाद भक्ति रस की जो धारा बही, उसमें सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। साथी कलाकार अनिल बिष्ट ने ‘जै हो माता दुर्गा भवानी’ प्रस्तुत कर माता के दरबार में अपनी उपस्थिति लगाई। इस दौरान हास्य कलाकर घनानंद ने चटपटे चुटकले सुनाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नरेंद्र सिंह ने दर्शकों की फरमाइश पर युगल गीत ‘पाड़ी पाड़ी मत बोलो जी देहरादून वाला हूं’ भी गाया।
इस अवसर पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय पंवार, चंबा के कनिष्ठ प्रमुख घनश्याम उनियाल, नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार जगदंबा रतूड़ी, शांति भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, राजीव नेगी, विजय कठैत, मोनू नौडियाल, ग्राम प्रधान सुषमा डोभाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें