फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर डटे रहे ग्रामीण और विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। विस्थापन, क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत तथा मुआवजा की मांग को लेकर विधायक भीमलाल आर्य ग्रामीणों के साथ रविवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन पर डटे रहे। मांग पर कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। आंदोलनरत लोगों ने शासन-प्रशासन पर घुत्तू क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पंजा में घुत्तू लघु जल विद्युत परियोजना की भिलंगना हाइड्रो पावर कंपनी के खिलाफ विधायक भीमलाल आर्य, सूरत सिंह, गोविंद लाल एवं सुंदर सिंह नेगी तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आंदोलनरत लोगों का आरोप है कि परियोजना की कार्यदायी कंपनी पूर्व में हुए समझौते का पालन नहीं कर रही है। परियोजना की टनल लीकेज होने से काश्तकारों के खेत दलदल में तब्दील हो गए हैं। परियोजना निर्माण का मलबा अब तक खेतों से नहीं उठाया गया। प्रभावित परिवारों को मुआवजा तक कंपनी नहीं दे रही है। क्षेत्र की जनता आंदोलनरत है, लेकिन कंपनी प्रबंधन के अधिकारी वार्ता के लिए आंदोलन स्थल पर नहीं पहुंचे। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें