फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती विभाग की, भुगत रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। कोर नेटवर्क सर्वे के दौरान हुई गलती से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में प्रस्तावित चमियाला-कांगड़ा मार्ग का सात वर्ष बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। सड़क स्वीकृति के लिए जिला पंचायत से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजा गया है, बावजूद सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। जिससे ग्रामीण आठ किमी पैदल नापने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भिलंगना प्रखंड में चमियाला-कांगड़ 15 किमी मार्ग निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है। ग्रामीणों की ओर से जब सड़क निर्माण का प्रस्ताव पीएमजीएसवाई को भेजा तो पता चला कि कोर नेटवर्क सर्वे में गांव को सड़क से जुड़ा बताया गया है। जिला पंचायत सदस्य आनंद व्यास और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह राणा ने कहा कि जिला पंचायत से प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को कई बार भेजे गए हैं। ग्रामीणों के आंदोलन करने पर पीएमजीएसवाई ने तीन माह में सड़क निर्माण शुरू करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे दो हजार की आबादी वाला हल्सी, इनवाणगांव, डोबला और कांगड़ा सड़क सुविधा से वंचित है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण शुरू नहीं किया जाता है, तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कोर नेटवर्क सर्वे में गांव को सड़क से जुड़ा दिखाया गया है। जिससे सड़क की स्वीकृति नहीं मिल पाई। इस समस्या का निस्तारण कर स्वीकृति का प्रयास किया जा रहा है। -राजकमल, एई पीएमजीएसवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें