नई टिहरी / घनसाली/ कंडीसौड़ / थत्यूड़ / नैनबाग / नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी में छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद के लिए अंशुल चंद्रा, दिव्यांशु रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ़ डीएम तोपवाल ने बताया कि उपाध्यक्ष पर राघव बहुगुणा, समीर गुसाई, सचिव पर ऋतुराज नेगी, मनीषा, सहसचिव पर खुशबू, साक्षी पंवार, कोषाध्यक्ष के लिए शीतल, हिना तथा विवि प्रतिनिधि पद के लिए उन्नति और युवराज सिंह शाह ने नामांकन पत्र भरा।
बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर घनसाली के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ़ दर्मियान सिंह भंडारी ने बताया कि अध्यक्ष के लिए प्रियांशी तिवाड़ी, सूजल शाह, उपाध्यक्ष अमीषा, सचिव पर प्रियांशु सुरीरा, दीया सेमवाल, सह सचिव के लिए आरती, कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी, विवि प्रतिनिधि दिव्यम सिंह, सूजल शाह, ने पर्चा दाखिल किया।
थत्यूड़ महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ़ कुंवर सिंह ने बताया कि एबीवीपी से अध्यक्ष के लिए आशीष नेगी, नंदिनी, उपाध्यक्ष पद पर शानू पंवार, महासचिव के लिए मुस्कान, सह सचिव मंजू महर, कोषाध्यक्ष के लिए रगीता, विवि प्रतिनिधि प्रतिष्ठा तथा एनएसयूआई से अध्यक्ष के लिए दीपांशु रावत, उपाध्यक्ष के लिए दीपिका रावत, महासचिव पद पर सानिया धीमान, सह सचिव काजल गौड, कोषाध्यक्ष पद पर सलोनी, विवि प्रतिनिधि पद सागर ने नामांकन पत्र भरा।
नैनबाग महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ़ गिरीश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हिमानी, उपाध्यक्ष के लिए दिव्या रावत, सचिव पर राशि, कोषाध्यक्ष पद पर रुबिना, विवि प्रतिनिधि के लिए आदर्श तथा सह सचिव पद के लिए किसी नामांकन नहीं करवाया। नरेंद्रनगर महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए आयुष रावत, हिमांशु जोशी, उपाध्यक्ष पद के लिए हिमांशी भंडारी, प्रेरणा राज, सचिव के लिए आशा, कविता रमोला, सह सचिव अनामिका कैंतुरा, करीना, कोषाध्यक्ष के लिए अमृता रावत तथा विवि प्रतिनिधि पद पर आयुष बिजल्वाण, प्रियांशु कैंतुरा ने नामांकन पत्र भरा।
वहीं राजकीय महाविद्यालय पौखाल में छात्र संघ के सभी पदों पर निर्वाचन होना तय है। सभी पदों पर एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ़ अरविंद नारायण ने बताया कि अध्यक्ष के लिए अंजू धारीवाल, उपाध्यक्ष पर साक्षी भंडारी, सचिव पर साहिल, कोषाध्यक्ष पद पर प्रमिला रावत, विवि प्रतिनिधि पर अरूण ने नामांकन करवाया। सह सचिव के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया।
राजकीय महाविद्यालय के कमांद के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश मोहन नौटियाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वर्षा, दीपिका, उपाध्यक्ष सलोनी, सुचिता भट़ट, सचिव कोमल, साक्षी, सह सचिव मानसिका, अंजली, कोषाध्यक्ष काजल, हिमांशी, विवि प्रतिनिधि अमीषा, सृष्टि ने नामांकन कराया।