फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते से सुलझे 595 वाद

Sat, 14 Mar 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बेंचों ने 3.5 करोड़ धनराशि के समझौते किए
विज्ञापन

नई टिहरी। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला न्यायालय और वाह्य न्यायालयों में आपसी सुलह समझाैते के आधार पर 595 वादों का निस्तारण किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि महीने के द्वितीय शनिवार को जिला न्यायाधीश नितिन शर्मा के आदेशानुसार छह बैंच गठित की गई। उन्होंने बताया कि कुटुंब न्यायालय अब्दुल कय्यूम की बैंच ने 20 वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद याकूब की बैंच ने 72 वादों का निस्तारण कर 38,61,200 रुपये के सुलह समझौते किए। अपर सिविल जज (सीडि) मिथिलेश पांडेय की बैंच ने 98 वादों का निस्तारण कर 2,46,07,700 धनराशि के सुलह समझौते किए।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप नारायण की बैंच ने 100 वादों का निस्तारण कर 54,17,464 धनराशि के सुलह समझौते पर किया गया। बाह्य न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन नरेंद्रनगर श्रेय गुप्ता की बैंच ने 210 वादों का निस्तारण किया। वाह्य न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन कीर्तिनगर चेतन सिंह की बैंच ने 10 वादों का निस्तारण 10,500 के सुलह समझौते किए। प्री-लिटिगेशन स्तर पर 85 वादों का निस्तारण 5,29,148 धनराशि के समझौते किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें