समाज कल्याण विभाग के ओर से दिव्यांग शिविर शुरू हो गए। प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में लगने वाले शिविरों की शुरूआत जाखणीधार से हो गई। शिविर में 52 दिव्यांगजनों की विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) के लिए आवेदन ऑनलाइन किए गए।
जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय के टिपरी में आयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने दिव्यांगों की समस्याएं सुनी। कहा कि दिव्यांगों को बस, रेल, हवाई सेवा से लेकर अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशिष्ट पहचान पत्र बन रहे हैं, जिसको दिखाकर दिव्यांग जन लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह नेगी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, सदस्य विनोद बिष्ट, प्रधान वीर सिंह पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।