नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जिला अस्पताल बौराड़ी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीमार बच्चों को चाइल्ड वार्ड में ही भर्ती किया जाए। उन्होंने चाइल्ड वार्ड में टीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अल्ट्रासाउंड के बाहर वेटिंग रूम (प्रतीक्षा कक्ष) का बोर्ड चस्पा करने, प्रवेश द्वार के समीप खराब पडे़ वाटर कूलर को भी तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए।
शनिवार को डीएम ने कहा कि सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल को पीपीडी मोड पर हिमालयन अस्पताल को दिया है। ऐसे में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी जरूरी है। कहा कि यदि किसी भी मरीज को दिक्कत होती है, तो वे सीधे संपर्क करें। इस मौके पर सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, प्रभारी सीएमएस डा. सुचिता जैन, डा. अमित राय, डा. अर्चना वर्मा आदि मौजूद थे।