फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्रोत सूखने से गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जौनपुर ब्लाक के खास कुुदाऊ और ठक्कर कुदाऊ में कई दिन से पेयजल संकट बना हुआ है। ग्रामीण पानी के लिए रातजागा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जलापूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और नई पाइप लाइन निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम खास कुदाऊ के प्राकृतिक जलस्रोत गर्मी के कारण सूख गए है। ग्रामीण देररात तक घंटों लाइन में लगकर स्रोत से पीने का पानी भर रहे हैं। प्रधान श्याम सिंह, नागेंद्र नौटियाल, शूरवीर गुसाईं, सोबत सिंह, प्रेम सिंह गुसाईं, विक्रम पंवार, गोविंद नौटियाल ने बताया कि प्राकृतिक स्रोत पर पानी सूखने और लाइन की मरम्मत न होने के कारण गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से पानी की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है। यदि प्रस्ताव आता है, तो खच्चर या टैंकर से जलापूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें