कंडीसौड़/चंबा (टिहरी)। जल संचय दिवस पर थौलधार ब्लाक के कई गांवों में गोष्ठियां आयोजित की गई। कंडारगांव में आयोजित गोष्ठी में बीडीओ भगवती प्रसाद डबराल ने कहा कि विश्व में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। समय से पानी बचाने की मुहिम शुरू नहीं की गई तो समस्या विकराल रूप धारण कर सकती है। इस मौके पर मोहन सिंह राणा, सुलोचना देवी, कंसरी देवी, उत्तम दास, पिंगला देवी, नारायणी देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थे।
उधर, चंबा के पुरसोल गांव में आयोजित गोष्ठी में बरसाती पानी को रोकने के लिए टैंक बनाने पर जोर दिया गया। पंचायत घर में आयोजित बैठक में जल है तो कल है का नारा बुलंद किया गया इस मौके पर ऊषा देवी, आशा देवी, दीवान सिंह, माला देवी, ऋषिराम, भूपेंद्र पुंडीर आदि मौजूद थे।