नई टिहरी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास शासी समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री एवं समिति के अध्यक्ष डा. धन सिंह रावत ने कहा कि खनन से होने वाली आय प्रभावित क्षेत्रों के विकास में खर्च की जानी चाहिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री डा. रावत ने कहा कि खनन से होने वाली आय का 25 फीसदी धनराशि के विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करें ताकि प्रभावित क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल आदि विकास कार्य किए जा सकें। कहा कि जो प्रस्ताव बनाए जाएं, इनकी लागत चार लाख से कम होनी चाहिए। इस मौके पर विधायक धन सिंह नेगी, विजय पंवार, शक्ति लाल शाह, विनोद कंडारी, डीएम सोनिका, एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, सीडीओ आशीष भटगांई, समिति के सदस्य सचिव/उपनिदेशक भू-वैज्ञानिक दीपेंद्र चंद, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, सीईओ डीसी गौड़ व लोनिवि के ईई केएस नेगी आदि मौजूद थे।