फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को होगा खिलाडिय़ों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी गढ़वाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 23 जून को डिस्ट्रिक ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बादशाहीथौल मैदान में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर रावत और सचिव भगत चौहान ने बताया कि उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन ने जुलाई में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रत्येक जिले की टीमें शिरकत करेगी। जिले से टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का चयन बादशाहीथौल में ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


काजल ने जेई एडवांस में पाई सफलता
नई टिहरी। बौराड़ी निवासी काजल पथरियाल ने जेई एडवांस 2019 की (ज्वाइंट इंट्रेस एक्जाम) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्ष 2018 में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से इंटरमीडिएट के बाद काजल देहरादून में कोचिंग कर रही थीं। उन्होंने 1432 रैंक हासिल कर सफलता पाई है। काजल के पिता प्रेम लाल पथरियाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चमोली देवप्रयाग में सहायक अध्यापक हैं। बेटी की सफलता पर परिजनों ने खुशी व्यक्त की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें