थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाक के राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ का छात्रसंघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं और लोक गायकों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर महाविद्यालय के भवन निर्माण को निशुल्क भूमि दान देने वाले अलमस के 77 ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उच्च शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने समारोह का शुभारंभ कर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन और कंप्यूटर सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक महाविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी दूर करने के लिए 372 प्रोफेसर असिस्टेंट की नियुक्तियां की गई है। वर्ष 2019-20 में 22 महाविद्यालय के भवनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। इससे छात्राओं से लेकर महाविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। मंत्री ने महाविद्यालय के भवन निर्माण हेतु अपनी भूमिदान देने अलमस के 77 ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। प्राचार्य डॉक्टर सतपाल सैनी ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुति की। छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ और सचिव अमित असवाल ने क्रीड़ा मैदान, महाविद्यालय का नाम स्व. अटल बिहारी वाजपेई के नाम करने समेत कई समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। लोक गायक धर्मेंद्र परमार, महिपाल पंवार, देवेंद्र पंवार, लता चौधरी आदि ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने चलमन रे उड़ी के तू जाया, हरो काटो घास, सोनिए, घोटा सीमानिये, बिजोरा ले आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौक पर विधायक प्रीतम पंवार, ब्लाक कुंवर सिंह पंवार, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, गीता रावत, आशुतोष कोठारी, भोला परमार, राजेश नौटियाल, वीरेंद्र राणा, वीरेंद्र चंदेल, हीरामणि गौड़, पृथ्वी रावत, सरदार पुंडीर, मनवीर नेगी, भारत भूषण, अमिता रावत, ममता रावत, मनीषा, शोभा, देवेंद्र चमोली, सोबत रावत, मदन नौटियाल उपेंद्र पुंडीर सुमेर चंद पंवार, सुनील सजवाण आदि मौजूद थे।