फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी बहाली को लेकर डीएम के साथ आज होगी वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में नौकरी बहाल करने की मांग को लेकर कलक्टे्रट पहुंचे लोगों की जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई। जिससे बड़ी संख्या में यहां पहुंचे कंपनी कर्मचारियों को जिलामुख्यालय में ही रात बितानी पड़ी। सीएम के कार्यक्रम में नागटिब्बा गई डीएम सोनिका ने उन्हें आज मंगलवार को मिलने का समय दिया है।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना में कार्यरत बांध प्रभावितों ने बताया कि एएचपीसीएल (जीवीके) कंपनी ने बांध प्रभावित 90 लोगों को नौकरी से हटा दिया है। जिससे उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण करते समय कंपनी ने गढ़वाल विवि की तरह ही नौकरी देने का लिखित वादा किया था। लेकिन 10-12 साल नौकरी करने के बाद कंपनी ने 90 लोगों को 10 मई को हटा दिया है। ऊर्जा सचिव और डीएम के आदेश के बावजूद उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा है। संघ की अध्यक्ष मंजूला नेगी, महासिचव महेश जोशी और केशवानंद बहुगुणा ने बताया कि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने डीएम से बात की तो मंगलवार सुबह मिलने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें