फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण और प्रबंधन के लिए करें विशेष प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी और उत्तरकाशी जिले के नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन और दीन दयाल अंत्योदय योजना के बेहतर संचालन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में विशेषज्ञों ने ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन और कूड़ा निस्तारण के तरीके बताए।
विज्ञापन

नगर के बौराड़ी में शहरी विकास निदेशालय की ओर से आयोजित टिहरी, उत्तरकाशी के कर्मियों के प्रशिक्षण में विशेषज्ञ रवि बिष्ट और लक्ष्मण बिष्ट ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता रैकिंग का प्रावधान किया है। कहा कि पालिका के वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाएं और सभी कार्मिक बायोमीट्रिक से ही उपस्थिति दें। इस कार्य के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में 40 अंक का प्रावधान है। साथ ही सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए उन्हें सुरक्षा उपकरण दिए जाए। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, ईओ राजेंद्र सजवाण, सिटी मैनेजर अरविंद जोशी, सफाई निरीक्षक आशीष तोपवाल, प्रीतम नेगी, अनीता रजवार, नीलम उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें