फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बाजार के बीच लगे कूड़े के ढेर ने पकड़ी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गंगोत्री राजमार्ग पर नगर क्षेत्र के बीच में स्थित कूड़ाघर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। बुधवार सुबह कूड़ाघर में जैविक-अजैविक कूड़े के ढेर आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

पालिका नगर क्षेत्र के निकट उत्तरकाशी राजमार्ग पर घनी आबादी के बीच जैविक और अजैविक कूड़ा डंप करती आ रही है। लंबे समय से कूड़ा डंप होने के कारण गर्मियों के दौरान कूड़े की दुर्गंध से लोगों को खासा परेशान रहना पड़ता है। बुधवार सुबह लोगों की दिक्कतें तब और बढ़ गई जब हाईवे पर स्थित कूड़ाघर में आग लग गई। ईओ एसपी जोशी के साथ आए कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद अग्निशमन वाहन ने कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पाया। इस बाबत पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली ने कहा कि बड़ी मात्रा में प्लास्टिक जलने से पर्यावरण में वायु प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है। इससे मनुष्य, जीव-जंतु और पेड़-पौधों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें