फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजा नगर क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पंचायत गजा में जयकोट के गीता महिला समूह ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सफाई अभियान और जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कहा कि गंदगी से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए पालिथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय से नागराजा मंदिर होते हुए मुख्य बाजार, तहसील, बेलमती चौराहे समेत नगर के विभिन्न मार्गों पर स्वच्छता जागरूकता रैली और सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती ने अभियान के समापन पर कहा कि नगर क्षेत्र में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने के लिए व्यापारियों से लेकर स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर गौंसारी प्रधान मान सिंह चौहान, जयकोट प्रधान छंछरी देवी, टंकी सिंह नेगी, मदन सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद राणा, ईओ दिनेश कृषाली, मान सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें