फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोणीवल्ली में कौथिग मिलन समारोह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। ग्यारहगांव के ग्राम पंचायत दोणीवल्ली में बुधवार से सिद्धपीठ मां कालिंका मंदिर परिसर में तीन दिवसीय कौथिग मिलन समारोह हुआ। कौथिग का शुभारंभ मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने किया। स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। दिव्यांगों और जरूरतमंदों को व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन और चश्मे बांटे गए। लोक गायक धूम सिंह रावत और हेमा करासी ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

एक नई सोच समिति की पहल पर पहली बार ग्राम पंचायत दोणीवल्ली में कौथिग मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कौथिग का मुख्य उद्देश्य अप्रवासी भारतीय, गांव से दूर अपनी रोजी रोटी कमाने गए लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि सीएम के विशेष कार्याधिकारी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला ने कहा कि कौथिग (मेले) हमारी संस्कृति के प्रमुख अंग है।
लोक गायक धूम सिंह रावत, हेमा करासी, पुरुषोत्तम आर्य, सीमा पंगरियाल ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य शिविर में 650 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई। नौटियाल कृत्रिम अंग कल्याण समिति देहरादून की पहल पर दिव्यांगों और जरूरतमंदों को व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन व चश्मे वितरित किए गए हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कमल पैन्यूली, पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, राजपाल सिंह रावत, बीरबल सिंह बिष्ट, उमराव सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, महावीर सिंह, बलवंत सिंह राणा, लाल सिंह नेगी, रविंद्र सिंह राणा, सुमन देवी, अवतार सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें