फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के माध्यम से परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर आयोजित दो दिवसीय आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पोंस सिस्टम) प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन पर आपदा की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल (भूकंप पूर्वानुमान) आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में नगर के तीन स्थानों पर 7.2 रियेक्टर स्केल के भूकंप की सूचना पर आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हुआ और राहत, बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में आईआरएस पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आईआरएस विशेषज्ञ बीबी गणनायक ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के विभिन्न के तरीके बताए। आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पॉंस सिस्टम) सिस्टम को परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई। आपदा प्रबंधन, पुलिस, फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि 7.2 रियेक्टर स्केल के भूकंप से तहसील टिहरी, जैन मंदिर और ई. ब्लॉक में करीब 150 दबे हुए हैं। सूचना पर इंसीडेंट कमांडर व सीडीओ आशीष भटगांई ने तंत्र को सक्रिय किया। आपदा प्रबंधन, पुलिस, स्वास्थ्य, पेयजल, फायर ब्रिगेड समेत प्रशासन की टीम घटना स्थल को रवाना हुई और राहत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि मॉक ड्रिल में अधिकारियों के बीच कोई खास समन्वय देखने को नहीं मिला। इस मौके पर एडीएम शिव चरण द्विवेदी, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम रविंद्र जुवांठा, वरिष्ठ कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, सीओ डीएस तोमर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें