फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट गांव में 11 दिन पहले एक विवाह समारोह में दलित युवक के साथ हुई मारपीट के आरोप में नामजद सात लोगों में से अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में नामजद फरार चल रहे दो लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट गांव में 26 अप्रैल को एक विवाह समारोह में कुछ दंबगों ने दलित युवक जितेंद्र दास (23) निवासी बसाण गांव के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। घायल युवक ने 11 दिन बाद देहरादून अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के कड़े विरोध के बाद जितेंद्र की बहन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में नामजद तीन लोगों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर दिया था। फरार चल रहे चार लोगों में से पुलिस ने हर्षवीर और गंभीर को गिरफ्तार करने में सफल रही है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि अभी तक गिरफ्तार पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि अभी तक फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें