सेना में अफसर बनना चाहता है अंशुल
नई टिहरी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल के छात्र अंशुल बहुगुणा ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉप किया है। चंबा के साबली गांव निवासी जितेंद्र बहुगुणा आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और मां ऊषा बहुगुणा गृहणी है। अंशुल भी पिता के पदचिह्नों पर चलकर भविष्य में भारतीय सेना में आफिसर बनना चाहता है। वह नियमित चार से पांच घंटे पढ़ाई करता था। पढ़ाई के अलावा उसे खबरें सुनना और पढ़ना खासा पसंद है।
10वीं के टॉपर -
1-इंजीनियर बनना है आयुष का सपना
चंबा (टिहरी)। चंबा स्थित कार्मल स्कूल से कक्षा 10वीं में आयुष अवस्थी ने 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। हरदोई यूपी निवासी उसके पिता पियूष कुमार अवस्थी जीआईसी जाजल में शिक्षक हैं और मां शशिप्रभा गृहणी है। आयुष भविष्य में इंजीनियरिंग क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहता है। वह रोजाना दो से तीन घंटे टेंशन-फ्री होकर पड़ता है। इतिहास और अंग्रेजी में उसे 100-100 नंबर मिले हैं। फिल्में देखना उसका शौक है।
2-इंजीनियर बनना है कनिका का लक्ष्य
चंबा (टिहरी)। कार्मल स्कूल से कक्षा 10वीं में कनिका उनियाल ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। केमरी चंबा निवास उसके पिता सुरेश मोहन उनियाल जीआईसी देवताधार में शिक्षक हैं और मां बीना उनियाल नैल उच्च प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। कनिका आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती है। वह सात से आठ घंटे की पढ़ाई करती हैं। पढ़ाई के साथ घूमने का भी खासा शौक है। कंप्यूटर साइंस में उसे 99 अंक मिले हैं।
3-अंशी का सपना भारतीय सेना में अफसर बनना
चंबा (टिहरी)। कार्मल स्कूल से कक्षा 10वीं में अंशी कोठारी ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हड़म-मल्ला निवासी उसके पिता सतीश कोठारी की चंबा में दुकान हैं और मां मंजू कोठारी गृहणी है। अंशी भविष्य में बतौर सेना आफिसर बनना चाहती है। वह नियमित रूप से दो घंटे पढ़ाई करती है। एथलेटिक्स में उसे खासी रुचि है।
4-इंजीनियर बनना है अदिति का लक्ष्य
चंबा (टिहरी)। चंबा स्थित कार्मल स्कूल से कक्षा 10वीं में अदिति चौहान ने 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दुवाकोटी गजा निवासी उसके पिता राजेंद्र चौहान हाईस्कूल ओवरी में शिक्षक हैं और मां बबीता चौहान भी शिक्षिका हैं। अदिति भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती है। वह नियमित रूप से छह घंटे पढ़ाई करती है। सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है।
5-आईआईटी में जाना है ओम का सपना
चंबा (टिहरी)। चंबा स्थित कार्मल स्कूल की बोर्ड परीक्षा में ओम रतूड़ी ने 96 फीसदी अंकों के ओम रतूड़ी ने स्कूल में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रानीपोखरी देहरादून निवासी उसके पिता राकेश मोहन रतूड़ी जीआईसी छापराधार में प्रवक्ता हैं और मां मीनाक्षी रतूड़ी गौंसारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका हैं। ओम आगे चलकर आईआईटी में जाना चाहता है। टेबिल टेनिस और फुटबाल उसके प्रिय खेल हैं। कंप्यूटर और इतिहास विषय में उसे 100-100 नंबर मिले हैं।
6- नेवी में अफसर बनना है अनुष्का का लक्ष्य
नई टिहरी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी की छात्रा अनुष्का रघुवंशी ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है। नई टिहरी निवासी उसके पिता संजय कुमार व्यापारी हैं और मां गुड्डी रावत गृहणी हैं। अनुष्का का लक्ष्य भारतीय नौसेना में आफिसर बनना है। वह रोजाना चार घंटे पढ़ाई करती है। बैडमिंटन खेलना उसे खूब पसंद है।
7-इंजीनियरिंग फील्ड में करियर बनाना है प्रशांत का लक्ष्य
नई टिहरी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के छात्र प्रशांत राणा ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। थौलधार ब्लॉक के जौलंगी-काफलपानी निवासी उसके पिता प्रदीप राणा बुकसेलर हैं और मां रजनी राणा गृहणी है। वह भविष्य में एक अच्छा इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। नियमित रूप से चार घंटे पढ़ाई करता है और खेलकूद में भी उसकी खासी रुचि है।
8-अध्यापक बनना है प्रशांत का उद्देश्य
नई टिहरी। कक्षा 10वीं की परीक्षा में ऑल सेंट्स कान्वेंट स्कूल बीपुरम के छात्र प्रशांत रतूड़ी ने 93.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। जाखणीधार के नवाकोट गांव निवासी उसके पिता आरपी रतूड़ी टीएचडीसी में इंजीनियर है और मां बबली रतूड़ी गृहणी है। प्रशांत भविष्य में एक योग्य शिक्षक बनना चाहता है। वह नियमित तीन से चार घंटे पढ़ाई करता है। बैडमिंटन खेलना उसे पसंद है।