फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ कटौती के बावजूद जमा न होने पर कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी कोटेश्वर बांध परियोजना के अवशेष सिविल कार्य में लगी पटेल इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत 37 कर्मचारियों का विगत सात माह से ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) का पैसा जमा न होने पर कर्मियों ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि कंपनी उनके वेतन से ईपीएफ का पैसा तो काट रही है, लेकिन भविष्य निधि फंड में जमा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पटेल कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों ने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र सेमवाल के नेतृत्व में डीएम सोनिका से मुलाकात कर समस्या बताई। बताया कि कोटेश्वर बांध परियोजना में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी अवशेष सिविल कार्य करती है और करीब 40 से 50 कर्मचारी कंपनी में कार्यरत हैं। 37 कर्मचारियों को ईपीएफ कटता है, लेकिन कंपनी ने पिछले सात माह से उनके ईपीएफ खाते में यह राशि जमा नहीं की है। इस मौके पर संजय कुमार, मनोज ध्यानी, मनीष, दयाराम जोशी, विकास पेटवाल, लुदर सिंह राणा, गब्बर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें