नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्व. धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कालेज से विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली निकाल कर यातायात के नियम बताए।
महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा समिति के तत्वाधान में आयोजित रैली को प्राचार्य डा. जानकी पंवार ने रवाना किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने से जहां एक ओर यातायात को व्यवस्थित करते हैं, वहीं दुर्घटनाओं से स्वयं से लेकर दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित कर सकते हैं। छात्रों ने रैली के माध्यम से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन देने, शराब, मोबाइल का प्रयोग कर वाहन न चलाने, ओवर टेक न करने समेत कई जानकारी लोगों को दी। इस मौके पर सड़क सुरक्षा समिति के नोड़ल अधिकारी संजय कुमार, डा. विक्रम सिंह, डा. सृचना सचदेवा, डा. हिमांशु जोशी, डा. यूएस मैठाणी, डा. सपना कश्यप, डा. नुपुर गर्ग, डा. शैजला रावत, डा. नताशा, डा. चेतन भट्ट, मुनिंद्र कुमार आदि मौजूद थे।