फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों को समय पर न्याय दिलाने का करें काम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को हाईकोर्ट नैनीताल के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता के हितों में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वादकारियों को सुलभ और समय पर न्याय मिले, इसके लिए बार और बेंच को समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि ज्यूडिशियल आफिसर और अधिवक्ता परिवार की तरह रहें और आगे बढ़ें। जीवन में यदि तरक्की करनी तो अनुशासन को जरूर अपनाएं। कहा कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रहते, जब भी टिहरी की कोई समस्या आएगी, तो उसका प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा।
उत्तराखंड के पूर्व महाधिवक्ता व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमाकांत उनियाल ने कहा कि अधिवक्ताओं को क्लाइंट के न्याय के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में यदि कोई वाद संबंधी समस्या हो, तो उन्हें बताएं। उसका समाधान करवाया जाएगा। बार के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि अदालतें बढ़ रही है, लेकिन वाद घट रहे हैं। जिला जज कुमकुम रानी ने कहा कि सभी लक्ष्य होना चाहिए कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर न्याय मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर भागीरथी नदीघाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अब्बल सिंह बिष्ट, सीजेएम राहुल श्रीवास्तव, एडीजे सोनिया, सिविल जज अशोक कुमार, राजेश कुमार, संदीप शर्मा, बार के उपाध्यक्ष चंद्रभान राणा, सचिव राजपाल मियां, संदीप जोशी, चंद्रभान तिवारी, संदीप कोठारी, रामस्वरूप जोशी, कन्हैया डोभाल, मतेंद्र बहुगुणा, राजेंद्र डोटियाल, माधुरी पांडेय, सुरेश चंद जैन, ज्योति भट्ट, वीरेंद्र रावत, चंद्रवीर नेगी, दिनेश सेमवाल, राजेंद्र असवाल, बीना राणा, बीना सजवाण, स्वराज पंवार, सुशील बहुगुणा, विजयलक्ष्मी थलवाल, लखपति पोखरियाल, विनोद रतूड़ी, जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें