फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मंशा पर लोनिवि के अधिकारी लगा रहे पलीता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाक के ढुंगमंदार पट्टी के कई गांव को जोड़ने के लिए लंबे समय से स्वीकृत पांच सड़कों का निर्माण लोनिवि की लापरवाही के कारण अधर में लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों को कई किमी पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ढुंगमंदार पट्टी की कस्तल-म्यूड़ी-मंदार चार किमी वर्ष 2013-14 में, लासी-सेम्या दो किमी वर्ष 2010-11 में, चौंदणा-खैट तीन किमी वर्ष 2005 में, ननवां-थात चार किमी 2014-15 में, मंदार-भेगल्त पांच किमी सड़क वर्ष 2005 में स्वीकृत हुई थी। लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने मंदार-भेगल्त को छोड़कर अन्य सड़कों के निर्माण निविदा कर कार्य शुरू करवाया था। लासी-सेम्या सड़क पर पुल नहीं बन पाया, जबकि कस्तल-मंदार पर भूमि विवाद, चौदाणा-खैट, नववां-थात पर प्रतिकर भुगतान नहीं हो पाया। ग्रामीण लंबे समय से सड़कों के निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए लोनिवि के चक्कर लगा रहे हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयपाल रावत, प्रभाकर भट्ट, दिनेश लाल, बैशाखू लाल, विजय पंवार का कहना है कि वर्षों से स्वीकृत सड़कों का निर्माण पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार ने कहा कि सरकार हर गांव को सड़क से जोड़ने का है। ऐसे में लोनिवि को तत्काल अधर में लटकी सड़कों का काम पूरा करवाना चाहिए।

सड़कों के निर्माण में आ रही दिक्कतें दूर की जा रही है। चुनाव आचार संहिता के बाद तेजी से कार्य किया जाएगा। ताकि सड़कों का निर्माण पूरा हो सके।
-एलसी भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि बौराड़ी।

स्वीकृत सड़कों का निर्माण तय समय पर पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास भी किए जाते हैं। इन सड़कों के विवाद तत्काल निपटने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें