फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंशा और आदर्श चुने गए मॉनीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों से अवगत कराने और मतदान के महत्वपूर्ण को समझाने के उद्देश्य से डीकेजी पब्लिक स्कूल में वोटिंग के माध्यम से कक्षा आठ के हेड बालिका पर इंशा मिर्जा और बालक में आदर्श नेगी चुने गए।
विज्ञापन

शनिवार को दून किंडर गार्टन पब्लिक स्कूल में शिक्षक जितेंद्र मल्लक देखरेख में बालक-बालिका मॉनीटर के चुनाव संपन्न करवाए गए, जिसमें बालिका वर्ग में कक्षा आठ की इंशा मिर्जा को 99, आयुषी भट्ट 89 और सुहानी भट्ट को 57 मत मिले। बालक वर्ग में कक्षा आठ के आदर्श नेगी 114, सार्थक 67 और अखिल को 57 मत हासिल हुए। चुनाव में मिर्जा 10 और आदर्श ने 47 मतों से जीत दर्ज की। प्रधानाचार्य संजय जौली ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें