प्रसिद्ध लोक गायिक बीना बोरा का हिमांचली नाटी गीत कुल्लू मनाली जाणू रे साजणा रिलीज हो गया है। इस गीत में बीना बोरा ने स्वर दिया है। जबकि हिमाचल के मशहूर संगीत कार सुरेंद्र नेगी ने संगीत दिया है। इस गीत के यूट्ब पर आने के बाद खूब धूम मचा रहा है।
उभरती युवा गायिका बीना बोरा के अब तक कई स्वरचित गीतों को दर्शकों ने खूब पंसद किए हैं। वो यनु लगो झुमेलो, हाथ हमारू छूटो ना, हिमा जाडिण, प्यारू मेरू उत्तराखंड, तेरा खातिर आदि प्रमुख गीतों की प्रस्तुति दे चुकी है। वह अपने गीतों से देश के विभिन्न प्रदेशों से लेकर कई बार दुबई समेत अन्य देशों में भी प्रवासी भारतीय को रिझा चुकी है।