फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी में भी पंपिंग योजना से नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लाक के जुवा पट्टी के लोगों को इस बार की गर्मी में भी सुरीधार पंपिंग योजना से पानी नही मिल पाएगा। मार्च 2019 तक पंपिंग योजना का निर्माण पूरा होना था, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते अभी सिविल का काम ही पूरा नही हो पाया। जिस पर करीब छह माह का समय और लग सकता है।
पेयजल संकट से जूझ रहे थौलधार ब्लाक के जुवा पट्टी के 25 गांव के 93 तोकों के लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने 2015-16 में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से सुरीधार पंपिंग योजना की स्वीकृति दी थी। जून 2017 में पंपिंग योजना का निर्माण शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्थान उत्तराखंड पेयजल निगम चंबा को 31 मार्च 2019 तक योजना का काम पूरा करना था, लेकिन दो साल में सिविल काम भी पूरा नही हो पाया है। अभी तक बेसमेंट, स्टोरेज पंप, सब स्टेशन का निर्माण 80 फीसदी ही हुआ है। लाइन, सप्लाई टैंक समेत कई अन्य काम अभी शुरू ही नही हुए। जिसके चलते इस साल की गर्मी में भी क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ेगा। योजना में साढ़े 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। क्षेत्र के कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, प्रधान नरेंद्र राणा, विजयपाल नेगी ने निर्माण में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है-
अधिकांश सिविल वर्क हो चुके हैं। बिजली और मोटर लगाने को लेकर कुछ दिक्कतें थी। जिससे निर्माण में समय लगा। सितंबर 2019 तक पंपिंग योजना का निर्माण करवाया जाएगा।
-आलोक कुमार, ईई पेयजल निगम चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें