फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोपड़धार में पुल निर्माण को करना होगा लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। समणगांव के लोगों को धोपड़धार में पुल निर्माण के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। तब तक समणगांव के लोगों को बाजार से गांव के बीच की पांच किमी की पैदल दूरी ही तय करनी होगी। जून में पीएमजीएसवाई धोपड़धार के नीचे भिलंगना नदी पर पुल निर्माण का दोबारा से टेंडर जारी करेगा। धोपड़धार में 55 मीटर लंबा पुल निर्माण होना है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ समणगांव को 2015 में धोपड़धार-समणगांव सड़क निर्माण की सौगात मिली थी। चार करोड़ 33 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई छह किमी सड़क निर्माण कर चुका है। सड़क निर्माण शुरू होने पर गांव के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें पैदल दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी, लेकिन सड़क मार्ग के बीच में पड़ने वाली भिलंगना नदी पर धोपड़धार के नीचे भिलंगना नदी पर पुल निर्माण नहीं हो पाया, जिससे मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू न होने से गांव में निवासरत 320 परिवारों के सामने अब भी पैदल दूरी तय करनी मजबूरी बनी हुई है।
स्थानीय लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग जोरशोर से उठाते आ रहे हैं। बीते दिसंबर में धोपड़धार में 55 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए चार करोड़ 26 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी थी। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च में पुल निर्माण का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन किसी ठेकेदार का आवेदन नहीं मिला। जिस कारण टेंडर निरस्त करना पड़ा। लोकसभा चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद दोबारा से टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें