फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय सीमा में ही बनेगा डोबरा-चांठी पुल:सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र को जोड़ने के लिए डोबरा-चांठी पुल का निर्माण तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करवाया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाया है। विकास कार्यों में केंद्र और राज्य सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। दूर-दराज के गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ा है।
विज्ञापन

सीएम रावत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना शुरू की गई है। बीमारियों से लड़ने के लिए अटल आयुष्मान योजना शुरू की गई है। बीमार होने पर परिवार का कोई भी सदस्य अस्पताल में पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार करवा सकता है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शुरू की गई है। सालभर में किसानों के खाते में छह हजार आएंगे। उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्याय बन चुके थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाया है। सशक्त सरकार बनाने के लिए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर लंबगांव नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी ने भाजपा की सदस्या ली। इस अवसर पर विधायक विजय सिह पंवार, रोशन लाल सेमवाल, सतपाल कलूड़ा, नरेश रावत, कैलाश पंत, मंडल अध्यक्ष नरेश नेगी, जयेंद्र सेमवाल, संजय पंवार, रमेश रावत, रोशन रांगड़, ममता पंवार, रमेश रावत, कमलेश भट्ट, भूपेश कंडियाल, राजपाल राणा, राकेश राणा, संजय पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें