नई टिहरी। पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास समिति ने जाखणीधार ब्लाक के कई गांव के महिला मंगल दल, युवक मंगल दल आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीणों को आपदा प्रबंधन का पांच-पांच दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास समिति के ओर से मैराब में आयोजित आपदा राहत के पांच दिन के प्रशिक्षण में ग्रामीणों, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मास्टर ट्रेनर व एवरेस्ट विजेता अरविंद रतूड़ी और रणजीत चौहान ने प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव, जुमारिंग, रैपलिंग, रिवर क्रासिंग, सी पुली, जेड पुली, आग, भूकंप, भूस्खलन से लेकर अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। बताया कि नंदगांव, पिपरी, उठड़, पिपोला, छोलगांव आदि के ग्रामीणों को पांच-पांच दिन और स्कूल के बच्चों का एक-एक दिन का प्रशिक्षण जा चुका है।