फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वामपंथियों के देश में नहीं बन सकेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। लोकसभा चुनाव के लिए वामपंथी मोर्चा भी चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए है। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि टिहरी लोकसभा सीट से मोर्चा ने राजेंद्र पुरोहित को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में नेगी ने कहा कि वामपंथी दलों के सहयोग के बिना देश में किसी भी दल की सरकार नहीं बन सकती है। इसलिए देश का प्रधानमंत्री वामपंथी ही तय करेंगे। कहा कि संसद में किसानों, मजदूरों और गरीबों के आवाज उठाने के लिए वामदलों के प्रत्याशियों का जीतना जरूरी है। कहा टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्रों की समस्याएं और डोबरा-चांठी पुल का निर्माण वामपंथी ही करवा सकते हैं। इस मौके पर बच्चीराम कौंसवाल, भगवान सिंह राणा, जयप्रकाश पांडेय, जगमोहन रांगड़, योगेंद्र नेगी, टीकम सिंह चौहान, विशाल सिंह राणा, शेर सिंह राणा, अर्जुन रावत, जोत सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें