नई टिहरी। जिलेभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन दिनभर रुक रुककर हुई बारिश ने होली का मजा किरकिरा कर दिया। लोगों ने पिचकारियां तो ठंड के कारण नहीं बरसाई, लेकिन एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल लगाया। साथ ही बाजारों में खरीदारी की।
नई टिहरी, बौराड़ी, भागीरथीपुरम, कोटी कालोनी, चंबा, नरेंद्रनगर, थत्यूड़, नैनबाग, कंडीसौड़, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, प्रतापनगर, जाखणीधार आदि स्थानों पर एक-दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर होली खेेली, लेकिन दिनभर रुक रुककर हुई बारिश ने होली का मजा किरकिरा किया। न्यू टिहरी प्रेस क्लब ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र रावत ने शुभारंभ करते हुए सभी से लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता का पालन कर आपसी भाईचारे से होली मनाने की अपील। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पांडेय, मुकेश रतूड़ी, अब्बल चंद रमोला, गंगादत्त थपलियाल, अनुराग उनियाल, सौरभ सिंह, मधुसूधन बहुगुणा, विजय दास, मुनेंद्र नेगी, ओम रमोला, सूर्य रमोला, रोशन थपलियाल, संदीप बेलवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो