फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा गांव के लोगों ने स्वयं बनाई एक किमी सड़क

विज्ञापन
constructions - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। शासन-प्रशासन की नाकामी के बाद कांगड़ा गांव के लोगों ने 14 दिन में एक किमी सड़क स्वयं बनाई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर समस्या पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चमियाला से कांगड़ा गांव के लिए 2002 में 10 किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी, लेकिन उस समय सड़क के हेड निर्माण पर विवाद होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। वर्ष 2016 में फिर से सड़क का हेड चयन होने के बाद मार्ग का निर्माण लोनिवि ने शुरू किया। एक करोड़ 62 लाख खर्च कर लोनिवि 4.50 किमी सड़क ही बना पाई। सड़क अधूरी होने से ग्रामीण 10 किमी की पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। प्रधान कमला देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष मनोज सिंह, सरोप सिंह, केशर सिंह, मकानी देवी, सकरा देवी, भरत सिंह, सोहन सिंह, धर्म सिंह, त्रेपन सिंह, बसंती देवी, जुपली देवी सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष हलसी तोक से आगे 14 दिनों में एक किमी सड़क निर्माण पूरा कर चुके हैं। विधायक शक्ति लाल शाह का कहना है कि कांगड़ा गांव की अधूरी सड़क पूरा करने के लिए एक-दो दिन में शासनादेश जारी होने की उम्मीद है। वित्त विभाग में पत्रावली पहुंच चुकी है। ईई एनएल वर्मा का कहना है कि कांगड़ा गांव की शेष सड़क का निर्माण पूरा करने के लिए शासन को सात करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें