फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 से होगी अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि की गोपेश्वर कैंपस में होने वाली तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं अब 15 मार्च से शुरू होगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। पहले अंतर महाविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतियोगिता 7 मार्च से होनी थी, लेकिन देहरादून में होने वाले युवा महोत्सव को देखते हुए विवि प्रशासन ने कार्यक्रम में फेर बदल किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक और विवि के क्रीड़ाधिकारी डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में विवि से संबद्ध 52 राजकीय महाविद्यालयों और 68 स्ववित्त पोषित कॉलेजों के छात्र-छात्राए प्रतिभाग करेंगे। अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कुल नौ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें लोक गीत, नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, नृत्य नाटिका, लघु नाटिका, क्विज और वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें