फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास के माध्यम से ही मिल सकता है रोजगार: पैन्यूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। नेहरू युवा केंद्र, नेहरू युवा मंडल प्रतापनगर व सोशल विकास टेक्निकल फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर आयोजित जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

प्रतापनगर ब्लॉक के जीआईसी ओनालगांव में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन चिकित्साधिकारी डा. सुनील पैन्यूली ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं की क्षमता का विकास होता है। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के माध्यम से ही रोजगार मिल सकता है। संस्था के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भंडारी ने केंद्र सरकार की जनधन, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील भट्ट, गोदांबरी देवी, भरत सिंह, रेखा देवी, सुशील, धनीलाल, ममता आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर, घनसाली में सोशल विकास टेक्निकल फाउंडेशन ने पंचायतराज विभाग के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ई-पंचायत एप्लीकेशन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सतत विकास लक्ष्य पर मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर बीडीओ बीपी सकलानी, एसएस पोखरियाल, ममता, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें