नई टिहरी। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतापनगर तहसील के भासली गांव की शिवानी रावत का राड्स संस्था और नागरिक मंच ने अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि शिवानी दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत है।
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में कक्षा नौ की छात्रा एनसीसी कैडेट शिवानी रावत पुत्री मकान सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया था। मंगलवार को सामुदायिक मिलन केंद्र बौराड़ी में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी और नागरिक मंच नई टिहरी ने उनका नागरिक अभिदंन किया। नगर पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, मंत्री सीपी डबराल, भिलंगना के प्रमुख विजय गुनसोला, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश राणा, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत समेत शहर के गणमन्य लोगों ने शिवानी का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। राड्स संस्था के अध्यक्ष बहुगुणा ने संस्था की ओर से नकद पुरस्कार भी दिया। शिवानी ने कहा कि चाहे डगर कितनी भी कठिन हो, लेकिन यदि व्यक्ति के अंदर हौसला और लग्न हो तो सफलता हासिल की जा सकती है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता रविंद्र सेमवाल, सभासद उर्मिला राणा, आशा रावत, लता पांडेय, कुंभी बाला भट्ट, गुरू प्रसाद भट्ट, कमल सिंह महर, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम जखमोला, मुर्तजा बेगी, तिलकराम चमोली, चिंरजीव तिवाड़ी, भगवान चंद रमोला, सुरेंद्र घई, मनोहर कुड़ियाल, महावीर उनियाल, श्रीपाल चौहान आदि मौजूद थे।