चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर के छात्र आशुतोष बहुगुणा ने कड़े संघर्षों के बाद उत्तराखंड अंडर 23 आयु वर्ग की टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
साबली गांव निवासी आशुतोष बहुगुणा स्वामी रामतीर्थ परिसर में बीएससी तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। आशुतोष पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ जुटाने के साथ ही खाली समय में क्रिकेट की प्रैक्टिस करता रहा। अब कड़ी मेहनत के बाद उसका चयन उत्तराखंड की अंडर 23 टीम में होने पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला और खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डा. राकेश भूषण गोदियाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है। टिहरी के क्रिकेट कोच भगत सिंह चौहान ने बताया की आशुतोष बहुगुणा ने ट्रायल मैचों में शानदार प्रदर्शन कर तीन मैचों में 82, 60 और 39 नाबाद रन बनाए हैं। बताया गया कि उत्तराखंड की अंडर 23 टीम सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में अपने पहले मैच में बिहार से भिड़ेगी, उनके चयन पर परिसर के डा. पीडी सेमल्टी, डा. एनके अग्रवाल, डा. विशाल गुलेरिया, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, डा. सुमन गुसाईं, डा. पित्रेश भट्ट, डा. केके बंगवाल, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्र भंडारी, सचिव डा. दिनेश नेगी, हीरालाल गैरोला, राकेश रमोला, दिनेश मंमगाईं, अजय नेगी, मनीषा भट्ट, आशा, प्यारे लाल, छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवाण, सचिव सचिन सजवाण, रविंद्र नेगी और कुलदीप भट्ट ने खुशी जताई है।